नई दिल्ली। यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी नेता राम मंदिर का
मुद्दा फिर उठा रहे है। पार्टी के घोषणा पत्र में संवैधानिक तरीके से
अयोध्या में राम मंदिर बनाने की घोषणा के बाद अब बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह
ने इस मुद्दे पर कहा है कि राम मंदिर जरूर बनेगा।
बिहार से बीजेपी
सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि राम का मंदिर तो बनेगा लेकिन कब बनेगा कैसे
बनेगा यह तो समय बताएगा। मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं क्या राम का
मंदिर भारत में नहीं बनेगा, अयोध्या में नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में
बनेगा। उनके अनुयाई यहां हैं, जब हम यहीं हैं तो मंदिर यहीं बनेगा।
[@ सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]
आजम
खान के मोदी को रावण बताने वाले बयान पर गिरिराज का कहना है कि जो लोग
रावण के अनुयायी हैं उनको रावण ज्यादा याद आते हैं। हम तो राम के अनुयाई
हैं।
वहीं, भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि राम मंदिर का मामला
जोर-शोर से उठाएंगे, इसका समाधान करेंगे कानून की दृष्टि से। कटियार ने कहा
कि जरूरत पड़ी तो राम मंदिर के लिए आगे भी कदम उठाएंगे।
[@ SPECIAL: कोई खाएगा केक तो किसी को मिलेगी टाई]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]