ये गहने खो जाएं तो समझाे दुर्भाग्‍य आने वाला है...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 सितम्बर 2017, 10:11 AM (IST)

धार्मिक ग्रंथों और पुराणों के अनुसार किसी भी तरह का आभूषण खोना दुर्भाग्‍य लाता है। इसके एक नहीं कई प्रमाण हैं। आइए जानें किस आभूषण के खोने से क्‍या नुकसान होने की आशंका हो सकती है।

शास्‍त्रों में कहा गया है कि नाक का आभूषण खो जाने का अर्थ है भविष्य में बदनामी अथवा अपमान होगा।

अगर सिर का कोई गहना खो जाए तो आने वाले समय में टेंशन-परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[@ मां‍गलिक दोष का हव्वा नहीं, निवारण के ये तरीके अपनाएं]

कानों में डालने वाला कोई गहना गुम हो जाए तो किसी बुरे और दुखद समाचार प्राप्त होता है। गले का हार गुम हो जाए तो वैभव में कमी आती है।

बाजू बंद के गुमने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कंगन का खोना प्रतिष्ठा में कमी लाता है।

[@ रूठी किस्मत को मनाने के लिए करें ये तांत्रिक उपाय]

अंगूठी के गुमने से सेहत संबंधित परेशानियां होती हैं।

दाएं पैर की पायल गुमने से सामाज में बदनामी सहनी पड़ती है।

बाएं पैर की पायल गुमना ऐक्सीडेंट अथवा महाविपदा का संकेत है।

[@ पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य]

बिछुआ गुम हो जाए तो पति की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

सोना
खोने पर गुरु के अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि गुरु के
नाराज हो जाने यानी रुठ जाने पर परिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है। साथ ही दांपत्य सुख में भी कमी आती है।

अगर किसी को सोना मिलता है और वह जब तक घर में रखा होता है। तब तक परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है या घर में हमेशा कलह बना रहता है।

[@ 11 पीपल के पत्ते दूर कर सकते हैं पैसों की तंगी]

यदि किसी को सोना मिलता है तो उस सोने को बेचकर उसका कुछ भाग दान कर देने से उसका अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है।

अगर घर में किसी महिला या बच्चे से सोना गुम हो जाता है तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है कहा जाता है कि सोना गुम होने पर घर में कलह होता है और दांपत्य जीवन में कड़वाहट आने लगती है।

[@ अंग फडकने से लगा सकते हैं भावी10 घटनाओं का अंदाजा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]