कोटा। सडक़ सुरक्षा सप्ताह पर जहां एक ओर ट्रैफिक पुलिस गाड़ी चलाने वाले लोगों को हेलमेट ओर सीट बेल्ट लगाने के जागरूकता पैदा कर रहे है। वहीं अब नौनीहालों ने भी सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत हेलमेट लगाने की गुहार लगाई है। ऐसे में सोमवार को निजी स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने एयरोड्राम चौराहे पर हेलमेट लगाने की गुहार लगाई। इस दौरान कई बच्चों के पास हेल्मेट लगाओ अपनी जान बचाओ के नारो से लिखी तख्तियां भी थी। साथ ही चौराहे से होकर गुजर रहे वाहनों पर जिन लोगो ने सीट बेल्ट ओर हेलमेट नहीं लगाया था उन लोगो को स्कूल के बच्चों ने गुलाब का फूल देकर हेल्मेट लगाने के लिए जागरूक किया।
[@ एटीएम उगलता रहा रुपए, लोग रात भर समेटते रहे]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]