अभिषेक को लेकर भावुक हुए अमिताभ, बयां किया अपना दर्द

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 फ़रवरी 2017, 12:08 PM (IST)

हाल ही में 41 वर्ष के हुए अभिषेक बच्चन के करियर को लेकर उनके पिता अमिताभ बच्चन कितने चिंतित और दुखी हैं इस बात को अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के जन्म दिन पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने ब्लॉग के जरिए शेयर किया। रविवार को अभिषेक बच्चन के जन्म दिन पर उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘मैं ‘बच्चन’ जी के बेटे के रूप में पैदा हुआ। उस शब्द की स्पेलिंग जानने से पहले ही मैं एक सेलिब्रिटी बन चुका था। अभिषेक का जन्म अमिताभ बच्चन के बेटे के रूप में हुआ, इसका मतलब जानने से पहले ही वह एक सेलिब्रिटी बन गए।’ अमिताभ अक्सर कहते हैं कि, एक सेलिब्रिटी के बेटे से लोग बेहद ज्यादा उम्मीदें करते हैं। अमिताभ ने लिखा, मेरा बेटा 41 साल को हो गया है और वक्त कैसे बीतता है इसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। ब्रीच कैंडी अस्पताल में लेबर पेन से जूझती जया, वो ओटी से अपना सिर निकालकर डॉक्टर शाह का पूछना- क्या चाहिए था? बेटे के जन्म का इशारा करती उनकी वो मुस्कुराहट।

[@ PICS: रेखा के इस अंदाज को नहीं देखा तो क्या देखा]

अमिताभ ने यह भी कहा कि, जया संसद के सत्र के लिए दिल्ली में हैं, इसलिए उन्होंने ऐश्वर्या और श्वेता के साथ केक काटकर अभिषेक का जन्मदिन मनाया। अमिताभ ने आगे लिखा, ‘एक और साल बीत गया, पर अभी और कितना कुछ बाकी है करने के लिए।’ देखते हैं अभिषेक बच्चन आगे और क्या कुछ करते हैं। अमिताभ बच्चन का यह कथन अभिषेक बच्चन के असफल करियर की ओर इशारा करने के साथ ही इस बात का संकेत देता है कि पिता के तौर पर वे अपने पुत्र की असफलता से खासे परेशान हैं। लेकिन उन्होंने उम्मीदों का दामन नहीं छोडा है। उन्हें विश्वास है कि एक वक्त जरूर ऐसा आएगा जब जूनियर बी सफलता का परचम लहरायेंगे।

[@ बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]