फैजाबाद। चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान
चला रखे हैं। जिसके तहत कुमारगंज थाना क्षेत्र से उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट संजय कुमार व
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कासिम नाम के एक पशु व्यापारी को 82 हजार रूपए की नई करेंसी
के साथ हिरासत में लिया है। व्यापारी इन पैसों के कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका जिसके
बाद पुलिस ने नकदी जब्त कर ली।
पशु व्यापारी का कहना है कि वह जुबैरगंज बाजार में 4 भैंसों को बेच
कर अमेठी जा रहा था पर उसके पास कोई दस्तावेज न होने के कारण मजिस्ट्रेट ने यह कार्यवाही
की।
[@ धार्मिक कार्यक्रम पर भारी पड़े बालाओं के ठुमके]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]