उत्तराखंड:BJPके और33नेता निष्कासित

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 05 फ़रवरी 2017, 8:35 PM (IST)

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से दस दिन पहले रविवार भाजपा ने अपने और 33 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में निष्कासित कर दिया है। प्रदेश पार्टी महामंत्री नरेश बंसल ने यहां बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर 33 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण तत्काल प्रभाव से छह साल के लिये भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।

निष्कासित नेताओं में गंगोत्री विधानसभा से मुरारी लाल भट्ट, सत्ये सिंह राणा, महेश पंवार, बुद्घि सिंह पंवार, जगमोहन रावत, बिहारी लाल नौटियाल, दिनेश सेमवाल, विजय बहादुर सिंह रावत, गिरीश रमोला, हरीश नौटियाल, खुशाल सिंह नेगी, धपाल पोखरियाल, राजेश सेमवाल हैं जबकि रिषिकेश विधानसभा से गोविन्द अग्रवाल, ज्योती सजवाण, जयद्रथ शर्मा, किशन नेगी, रमन सैनी, प्रदीप दुबे, सतीश दुबे, पंकज गुप्ता, बलवीर चौहान, रायपुर विधानसभा से महेन्द्र नेगी, पीके अग्रवाल है।

इसी तरह यमुनोत्री विधानसभा से रणवीर सिंह राणा, थराली विधानसभा से गुडडू राम, टिहरी विधानसभा से संजय मैठाणी, मसूरी विधानसभा से राजकुमार जैसवाल, ज्वालापुर विधानसभा से सुभाष चंचल, झबरे़डा विधानसभा से हरपाल हवलदार, पौडी विधानसभा से मनोहरलाल पहाडी, गंगोलीहाट विधानसभा से खजान गुड्डू तथा रानीखेत विधानसभा से हिमानी नैनवाल को निष्काषित किया गया है।

[@ Budget 2017: तीन लाख तक इन्कम फ्री,चुनावी चंदे पर शिकंजा]