अमृतसर । पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अमृतसर वेस्ट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ राजकुमार वेरका ने रविवार को अपने राजनीतिक गुरु आर एल भाटिया से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया और विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी दी। भाटिया ने ख़ुशी जताई कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। डॉक्टर वेरका ने बताया कि जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। पंजाब में कांग्रेस सरकार बनना तय है। डॉक्टर वेरका ने बताया कि उनके गुरु भाटिया ने ये सिखाया है कि हमेशा राजनीति और व्यापार को अलग अलग रखना चाहिए। तभी आप जनता के साथ इन्साफ कर सकते हैं।
[@ डर्टी पॉलिटिक्स, विरोधी को मात देने के लिए किसी भी हद तक जाने से कोई गुरेज नहीं]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]