जाट समाज भाजपा के साथ है: अभिमन्यु सिंह

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 05 फ़रवरी 2017, 11:26 AM (IST)

बिजनौर। हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री अभिमन्यु सिंह ने कहा कि जाट समाज प्रदेश से समाजवादी, कांग्रेस, अजीत और मायावती यानि scam को मिटाने का काम करेगा। अभिमन्यु सिंह बिजनौर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आये थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा भाजपा प्रत्याशियों को हराने की बात पर कहा कि जाट समाज राष्ट्र भक्त व स्वाभिमानी कौम है।

उन्होने कहा कि भैंस घूमेगी फिरेगी लेकिन सही वक्त पर दूध अपने ही घर देगी। जाट समाज सौ सुनार की एक लुहार की चोट कर भाजपा के साथ है।

[@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]