उत्तराखंड चुनाव:BJP का घोषणा-पत्र जारी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 फ़रवरी 2017, 8:09 PM (IST)

देहरादून। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणा-पत्र जारी कर दिया। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 15 फरवरी को मतदान होने हैं।

जेटली ने उत्तराखंड और भाजपा के बीच विशेष संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य का गठन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा के ही शासनकाल में हुआ था। जेटली ने कहा,एक पार्टी के तौर पर हम राज्य के चहुंमुखी विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि राज्य की जनता भाजपा को एक बार फिर सरकार बनाने का मौका देगी और राज्य को उसका वाजिब हक प्रदान करेगी।

[@ यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल]

पार्टी के घोषणा-पत्र के बारे में जेटली ने कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद इस घोषणा-पत्र को तैयार किया गया है और इसे तैयार करते हुए राज्य को स्वच्छ और विकासशील प्रशासन का लक्ष्य रखा गया है। जेटली ने कहा,हम आखिरी व्यक्ति तक शासन की पहुंच बनाना चाहते हैं। चूंकि उत्तराखंड में प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में है, ऎसे में सुशासन विकास को तेज गति प्रदान कर सकता है। (आईएएनएस)

[@ पंजाब में बड़े घरानों की प्रतिष्ठा दांव पर, चुनावी जंग में फंसे बडे नेता ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]