पंजाब में 75% वोटिंग, कई जगह 85 फीसदी तक मतदान

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 फ़रवरी 2017, 7:26 PM (IST)

चंडीगढ़। पंजाब में शनिवार को भारी मतदान हुआ। राज्य में शाम 6 बजे बाद तक 75 फीसदी मतदान रिका़र्ड किया गया है। मतदान का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। यह 78 फीसदी तक जा सकता है। शाम 5 बजे तक कुल 70 फीसदी मतदान हुआ। संगरुर में सबसे अधिक 85 फीसदी वोट डाले गए। मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, में 80 से 83 फीसदी मतदान हुआ। पटियाला में 77 फीसदी मतदान हुआ।
पार्टियों के धुआंधार प्रचार अभियान के बाद शाम 4 बजे 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। पंजाब में नेताओं की किस्मत आज बैलेट बॉक्स में बंद होंगे। चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे।
पंजाब विधानसभा के 117 सदस्यों का चुनाव करने के लिए आज वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक हुई छुटपुट वारदातों के बाद पूरे प्रदेश में शांतिपूर्व मतदान संपन्न हो गया। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं। 4 फरवरी को 1 करोड़ 92 लाख 14 हजार वोटर में से 69 फीसदी ने वोट डाले। ये वोटर 1146 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वोटिंग के लिए कुल 22 हजार 600 बूथ बनाए गए है। चुनाव के लिए 1146 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 81 महिलाएं हैं और एक ट्रांसजेंडर है। राज्य के 1,98,79,069 मतदाताओं में से 93,75,546 महिलाएं और 415 ट्रांसजेंडर हैं। पंजाब के मालवा में 69, माझा में 25 और दोआबा में 23 विधानसभा सीटें है। राज्य में 22,615 मतदान केंद्र लगाए गए हैं। 83 विधानसभा क्षेत्र सामान्य श्रेणी के हैं जबकि 34 आरक्षित हैं।
कई जगहों पर मतदाताओं को आज मतदान प्रक्रिया के दौरान समस्याओं का सामना करना पडा क्योंकि इन विधानसभा चुनावों के दौरान पहली बार स्थापित वोट-वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों में कई जगहों पर तकनीकी गडबडियां पैदा हुईं।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) वीके सिंह ने कहा कि तकनीकी गडबडी के चलते बडी संख्या में मशीनों के काम नहीं करने की खबरें अमृतसर, मुक्तसर और संगरुर जिले से आई हैं. इस समस्या के चलते कई बार मतदान रोकना पडा। इन मशीनों को दूसरी मशीनों से बदला गया. उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने इन विधानसभा चुनावों के लिए 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 33 में वीवीपैट मशीनें लगाई हैं।

[@ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]