सपा-बसपा पर ग्रहण लगते ही यूपी में हो जाएगा परिवर्तन- राजनाथ

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 फ़रवरी 2017, 5:41 PM (IST)

बदायूं। बिसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के लिए शनिवार को केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने बगरैन में उमड़े जनसैलाब का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का यह चुनाव हिन्दुस्तान की दशा और दिशा तय करेगा। 2014 में उत्तर प्रदेश की जनता ने करिश्माई काम किया। आपने भारतीय जनता पार्टी की झोली को लबालब कमल के फूल से भरने का काम किया। 70 वर्षो में गैर कांग्रेस पार्टी की पहली बार आपके आशीर्वाद से केंद्र में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनी।


मेरे राजनैतिक विरोधी कहते हैं कि ढाई साल में हमने कोई काम नहीं किया। आजादी के बाद दुनिया व हिन्दुस्तान में भारतीय जनता पार्टी ने हिन्दुस्तान का मस्तक ऊंचा करने का काम किया है तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने, भारत को दुनिया का एक ताकतवर देश बनाया है। उन्होंने उरी हमले को कायराना हरकत बताते हुए कहा कि हमारे सेना के जवानों को धोके से मार डाला गया। तब पीएम ने तत्काल मीटिंग बुलाई और कहा कि इसका मुंह तोड़ जबाब दिया जायेगा। तो पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्टाईक किया गया। उन्होंने सभा में बोलते हुए कहा कि हमारी साफ नीति है। हम किसी को छेडते नही और जो हमें छेडता है तो हम उसे छोड़ते नही।


राजनाथ ने सपा, कांग्रेस सहित मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में हमारी सरकार बनती है तो चार साल के अंदर 24 घंटे बिजली दी जाएगी। अंत में उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गुंडे माफियाओं का राज समाप्त हो जायेगा।

[@ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]


उक्त जनसभा में मंच पर बदायूं भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश शाक्य, प्रेम स्वरूप पाठक, कुशाग्र सागर, योगेन्द्र सागर समेत भाजपा के कई नेतागण मौजूद रहे।

[@ अब ATM से बगैर पिन और पासवर्ड के ही निकलेंगे पैसे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]