गोवा: पहली बार मतदान करने वाली महिलाओं को मिले टेडी बियर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 फ़रवरी 2017, 12:30 PM (IST)

पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतदान में पहली बार मतदान करने वाली महिलाओं को चुनिंदा 40 मतदान केंद्रों पर गुलाबी रंग के टेडी बियर बांटे गए। मतदान केंद्रों को गुलाबी रंग के गुब्बारों, गुलाबी रंग की टेबल चादर, गुलाबी दीवारों से सजाया गया। यहां तक कि पीठसीन अधिकारी भी गुलाबी रंग के परिधान में नजर आए।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने आईएएनएस को बताया, राज्य में 40 चुनिंदा मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाली महिलाओं को टेडी बियर बांटे गए। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से 1,000 से अधिक टेडी बियर बांटने के आदेश दिए गए थे। राज्य में शनिवार को जारी मतदान के लिए 32,354 योग्य मतदाता पंजीकृत हैं।


[@ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]

गोवा में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी सुबह मतदान करने पहुंचे। मनोहर पर्रिकर ने लाइन में लगकर वोट डाला। साउथ गोवा में सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत और नॉर्थ गोवा में 35 प्रतिशत वोटिंग हुई। ओवरऑल गोवा में वोटिंग अब तक 34 प्रतिशत हुई।

[@ खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]