सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे खेल मंत्री विजय गोयल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 फ़रवरी 2017, 4:57 PM (IST)

गाज़ियाबाद। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल शुक्रवार को गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय गोयल ने बताया कि दो सवालों पर हमने जनता से सर्वे किया है जिसमें पब्लिक भाजपा के साथ है।


गोयल ने सपा कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का गठबंधन हुआ है। साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व बसपा प्रमुख मायावती को भी आड़े हाथों लिया।

[@ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]