प्रदेश में डाक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक से परेशन हुए मरीज

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 फ़रवरी 2017, 4:06 PM (IST)

शिमला। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार का दिन रोगियों के लिए परेशानी भरा रहा। डाक्टरों की दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक के चलते रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सभी अस्पतालों में डाक्टरों ने तो कोई रोगी की जांच की और नहीं ही कोई और काम किया। लोग डाक्टरों को ढूंढते नजर आए। आईजीएमसी और टांडा अस्पतालों की ओपीडी दोपहर तक डाक्टरों से खाली रही।
हड़ताल के चलते नतीजतन लोग उपचार करवाने के लिए ओपीडी कक्ष के बाहर वेटिंग हॉल में ही ओपीडी कक्षों में चिकित्सकों के आने का इंतजार करते रहे। राज्य के विभिन्न पीएचसी, सीएचसी, सिविल और जिला अस्पतालों में भी यही आलम रहा। हिमाचल प्रदेश मेडिकल आफिसरर्ज एसोसिएश्शन के आहवान पर 12 फरवरी तक डाक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर रहेंगे।
एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा संबंधी मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उना में एक डॉक्टर की संदिग्ध मृत्यु और बिलासपुर में विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ स्थानीय विधायक द्वारा दुर्व्यवहार करने की घटना से डॉक्टर क्षुब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से मेडीपर्सन एक्ट को गैर-जमानती बनाने की लगातार मांग की जा रही है लेकिन सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है।

[@ जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]