अमरीष मनीष शुक्ला, इलाहाबाद। इलाहाबाद में भाजपा अपनों के जख्म पर
लगातार नमक छिड़कती ही जा रही है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि बगावत का सामना कर
रही भाजपा क्या अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार रही है ? विरोध के बावजूद दावेदारों
को टिकट क्यों नहीं मिल रहा ? इलाहाबाद की 12 विधानसभा सीटो में बची हुई दो विधान
सभा सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित किये जाने थे। लेकिन भाजपा ने बगावत के शुर तेज
न हो इसके लिये बीच का रास्ता निकाला और दोनो सीटे अपना दल गठबंधन के खाते में डाल
दी। सही मौका देखते ही अपना दल ने दोनों सीटों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी
कर दी। अब चाह कर भी भाजपा दावेदार कुछ नहीं कर सकते। लेकिन एक बात तो तय है कि समय
रहते भाजपा ने हालात न संभाले तो बामुश्किल ही इलाहाबाद में भाजपा का खाता खुलेगा।
सोरांव व
प्रतापपुर से प्रत्याशी घोषित
इलाहबाद की सोरांव सुरक्षित विधानसभा व प्रतापपुर विधानसभा के लिये
अपना दल ने प्रत्याशी घोषित किए। 257 विधानसभा प्रतापपुर से बृजेश कुमार पाण्डेय व
255 विधानसभा सोरॉव से जमुना प्रसाद सरोज अपना दल-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी घोषित
हो गये। दोनो प्रत्याशी लगातार अपना दल से टिकट के लिये प्रयासरतरत थे और उम्मीद
के मुताबिक दोनो विधानसभा सीट न सिर्फ गठबंधन में गई। बल्कि उन्हे टिकट भी मिला।
प्रतापपुर
से मैदान में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
अपना दल और भाजपा के लिये मुश्किल यह है कि भाजपा के पूर्व
जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी यहां से टिकट मांग रहे थे। उन्हे टिकट तो नहीं मिला
लेकिन वह निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिये मैदान में उतर चुके हैं। नामांकन पत्र भी
उन्होंने ले लिया है और संभवतः एक दो दिन में नामांकन भी करेंगे। भाजपा क्या अपने
इस वरिष्ठ नेता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी य अभी बीच का रास्ता निकालेगी यह
बड़ा सवाल बना हुआ है?
[@ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]
आपको याद दिला दें कि अब तक दर्जन भर भाजपाईयों ने नामांकन पत्र लेकर अपनी ही पार्टी के विरुद्ध ताल ठोक दी है।
अगर इन सब ने नामांकन दाखिल किया और चुनाव लड़ें तो भाजपा के लिये अपने पारंपरिक वोट भी खिसकते नजर आयेंगे।
[@ सपा में अखिलेश युग का सूत्रपात, इन पांच नेताओं के आए ‘अच्छे दिन’]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]