बारां। कन्याओं का जन्म होने से संस्कृति आगे बढ़ती है। पुत्र निहाल करे या न करे, लेकिन पुत्रियां अवश्य निहाल करती हैं।
यह बात श्री राम स्टेडियम पर आयोजित शिव महापुराण के दौरान व्यासपीठ पर विराजमान संत भूपेंद्र शास्त्री ने कही। उन्होंने कन्या बचाओ का संदेश देते हुए कहा कि पुत्रियां परिवार को जोडऩे का काम करती हैं। हमें कन्याओं को अधिक सम्मान देना चाहिए। कार्यक्रम से जुड़े रूपचंद गर्ग ने बताया कि यजमान विष्णु गर्ग उनकी पत्नी मंजू गर्ग ने व्यासपीठ का पूजन किया। साथ ही प्रकाश झा, हरिदत्त शर्मा, गजेंद्र सिंह परिहार, बालकिशन सोनी, बाबू बंजारा, नरेंद्र शर्मा पप्पू, नरेंद्र गर्ग, पुरुषोत्तम गर्ग, अविनाश गर्ग, लोकेश भंडारी, राजा कालरा, नमन गर्ग आदि ने महाराजश्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर गर्ग परिवार की ओर से बूंदी से आए प्रदीप जोशी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। आयोजन से जुड़े सुनील शर्मा ने बताया कि कथा 8 फरवरी तक होगी।
[@ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]