मिर्च बेचने जा रहा था, बाइक फिसली और हो गया ये हादसा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017, 2:47 PM (IST)

कोटा। यहां उद्योग नगर थाना इलाके में गुरुवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि कुन्हाडी निवासी महेन्द्र मिर्च बेचने का काम करता था। गुरुवार सुबह वह मिर्च बेचने के लिए श्रीराम नगर की ओर जा रहा था। इस दौरान रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

[@ इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]

[@ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]