फतेहाबाद। गांव गोरखपुर के पास सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव गोरखपुर के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार हनुमान सिंह (45) की मौत हो गई। हनुमान सिंह हिसार जिले के गांव खाराबरवाला का रहने वाला है। अपने पिता की दवाई लेने के लिए गांव चमारखेडा की ओर जा रहा था कि सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने मोटरसाईकिल को टक्कर दे मारी। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची और मृतक के शव को नागरिक अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। म्रतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस की ओर से मामला दर्ज करने की कारवाई की जा रही है।