बसंत पंचमी पर गार्गी पुरस्कार दे बेटियों को किया सम्मानित

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 01 फ़रवरी 2017, 3:09 PM (IST)

धौलपुर। जिले में बसंत पंचमी के मौके पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किए गए गार्गी पुरस्कार समारोह के तहत बुधवार को जिले की 508 प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में 309 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार और 199 छात्राओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया। छात्राओं को पुरस्कार देने के बाद कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हुकुम चंद जैन ने बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढऩे का आशीर्वाद दिया। इसके बाद कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिला कर कहा कि हम सबको मिल कर जन आंदोलन बना कर इस स्थिति में बड़ा सुधार लाना है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अतिथियों ने प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार देकर बेटियों को बधाई दी।

[@ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]

[@ वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]