Maruti Suzuki की बिक्री में 27 फीसदी का इजाफा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 01 फ़रवरी 2017, 1:00 PM (IST)

नोटबंदी के बाद अब जाकर आॅटोमोबाइल ने राहत की सांस ली है। इसका ताजा उदाहरण रहा है मारूति सुजु़की की सेल्स रिकाॅर्ड। देश की सबसे बड़ी पैसेन्जर कार निर्माता कंपनी मारूति सुजु़की ने अपनी पिछले महीने के सेल्स रिकाॅर्ड को शो किया है। इसके हिसाब से जनवरी महीने में कंपनी की बिक्री में 27 फीसदी की अच्छी खासी बढ़त देखने को मिली है। बीते महीने में कंपनी ने कुल 1.44 लाख कारें बेची हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी यूटिलिटी सेगमेंट में देखी गई है, जोकि पिछले साल 101 प्रतिशत ज्यादा रही है। आंकड़ों में इंपोर्ट व एक्सपोर्ट दोनों यूनिट शामिल हैं।

[@ इन रंगों की कारों पर ज्यादा फिदा होती है लडकियां]

सबसे पहले एक नजर डाले घरेलू बिक्री पर तो यहां कंपनी ने 25.9 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। जनवरी, 2017 में बिक्री का यह फिगर 1.34 लाख यूनिट रहा है जबकि पिछले साल जनवरी, 2016 में यह आंकड़ा केवल 1.06 लाख यूनिट पर सिमट कर रह गया था। एक्सपोर्ट में भी मारूति सुजु़की ने 44.8 फीसदी की शानदार वृद्धि पाई है। पिछले साल जो फिगर 7,223 यूनिट था, वह बढ़कर जनवरी, 2017 में 10,462 यूनिट पहुंच गया है।

[@ देश की ये टाॅप पाॅपुलर कारें, सेफ्टी में हैं फिसड्डी]

आपको बता दें कि इस बढ़त का आधे से ज्यादा क्रेडिट प्रिमियम हैचबैक बलेनो और काॅम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा को जाता है। लाॅन्च के एक साल बाद भी दोनों पर अभी भी 6 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है। पिछले महीने में ही कंपनी ने अपनी स्माॅल माइक्रो एसयूवी इग्निस को लाॅन्च किया है जो सप्ताह भर बाद ही 3 महीने के वेटिंग पीरियड पर चली गई है। बलेनो को पावरफुल वर्जन बलेनो आरएस भी जल्द ही आने को है। ऐसे में कंपनी के सेल्फ फिगर और भी ऊपर की ओर जा सकते हैं।

[@ इस साल लाॅन्च होंगी मारूति की ये 5 कारें]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]