एंटिगुआ। वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल पर क्रिकेट खेलने से एक वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया गया है। रसैल को किंग्स्टन में स्वतंत्र एंटी-डोपिंग पैनल द्वारा आयोजित टेस्ट में व्हेयर अबाउट अनुच्छेद उल्लंघन का दोषी पाया गया है। बैन की शुरुआत 31 जनवरी से शुरू होगी। रसैल के वकील पैट्रिक फोस्टर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सजा के खिलाफ अपील करने समेत सभी विकल्पों पर वे रसैल से विचार कर चुके हैं।
व्हेयर अबाउट वायलेशन वो होता है जब एक एथलीट स्थानीय एंटी-डोपिंग एजेंसी को अपना ठिकाना नहीं बताता है। रसैल ने वर्ष 2015 में तीन बार एजेंसी को अपनी उपस्थिति की जानकारी नहीं दी। इसी कारण वल्र्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) के दिशा-निर्देशों के तहत उनका ड्रग टेस्ट फेल माना गया। जमैका एंटी-डोपिंग कमीशन ने पिछले वर्ष मार्च में रसैल पर अपना ठिकाना नहीं बताने के लिए जुर्माना लगाया था।
[@ इस दिग्गज को पछाड पहले स्थान पर आए कोहली, ये हैं टॉप-10]
रसैल ने 2015 में 1 जनवरी, 1 जुलाई और 25 जुलाई को स्थानीय एंटी-डोपिंग
एजेंसी को यह जानकारी नहीं दी थी कि वे किस देश में हैं और कहां खेल रहे
हैं। तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल के सामने आपका पक्ष रखते हुए रसैल ने अपने
बचाव में कहा था कि उन्होंने अपने एजेंट विल कुइन को प्रक्रिया पर ध्यान
देने के लिए कहा है, क्योंकि वे इस मामले के चलते ट्रेनिंग पर ध्यान नहीं
दे पा रहे थे।
[@ इस मामले में विराट कोहली पर भारी हैं युवराज सिंह, देखें...]
तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल में शामिल हुघ फ़ॉकनर, डॉ मारजोरी वासेल और पूर्व जमैकाई क्रिकेटर दिक्सेथ पामर को पिछले दिसंबर में फैसला सुनाना था। उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीय रसैल एक टेस्ट, 51 वनडे और 43 टी20 मैच खेल चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी रसैल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए जबरदस्त खेल दिखाया है।
[@ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]