जग्गू दादा को 13 साल की लड़की से हुआ पहली नजर का प्यार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 01 फ़रवरी 2017, 11:50 AM (IST)

बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से मशहूर इस अभिनेता को तो आप पहचान ही गए होंगे। जी हां आज हम बात कर रहे हैं आपके पसंदीदा अभिनेता जैकी श्रॉफ की। आप ये सोच रहे होगें की आज अचानक हम उनकी बात क्यों कर रहे है। अरे नहीं उनकी कोई फिल्म नहीं आने वाली हैं। आज उनका जन्मदिन है। 1 फरवरी लातूर महाराष्ट्र में जन्में जैकी ने आज अपने जीवन के 58 बसंत पूरे कर लिए है। जैकी श्रॉफ के पिता काकाबाई हरिभाई श्रॉफ गुजराती थे और इनकी मां हुरुनिसा (शादी के बाद रीता) तुर्की की रहने वाली थी। जैकी श्रॉफ का पूरा नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। चालिए आज हम उनसे जुड़ी कुछ अहम बात आपको बताने जा रहे हैं —


[@ बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत]

फिल्मी सफर
फिल्मों में आने से पहले जैकी श्रॉफ ने मॉडलिंग भी की थी जिसे देखकर एक्टर देव आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म स्वामी दादा में रोल दिया था। जो जैकी श्रॉफ की पहली फिल्म बनी। जैकी श्रॉफ को लीड एक्टर के रूप में सुभाष घई ने फिल्म हीरो में लांन्च किया था, उनके अपोजिट मिनाक्षी शेषाद्रि ने भी फिल्मों में करियर इसी फिल्म से शुरू किया था।

[@ बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत]

इस फिल्म के बाद उन्होंने ने अपना नाम जैकी रखा, और आज ​वो जैकी श्रॉफ के नाम से फेमस है। हीरो की सफलता के बाद जैकी श्रॉफ ने अंदर बाहर, जूनून और युद्ध जैसी सफल फिल्में की। साल 1986 में जैकी श्रॉफ ने कर्मा फिल्म भी की जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।


[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]

पहली नजर का हुआ था प्यार
जैकी एक बार सड़क किनारे खड़े ​थे तभी उनकी नजर स्कूल यूनिफॉम में बस में बैठी एक 13 साल लड़की पर जैकी की नजर पड़ी। उस समय जैकी को उस लड़की से पहली नजर का प्यार हो गया। ज​बकि उनकी उससे पहले एक गर्लफ्रेंड थी। और वो उस समय अपनी पढ़ाई पूरी करने अमेरिका में थी। वो 13 साल की लड़की कोई और नहीं जैकी श्रॉफ की पत्नि आएशा थी। दोनों को तभी प्यार हो गया और इन्होंने एक दूसरे के साथ टाइम भी स्पेंड किया।

[@ इन सितारों के लिए शो में तरसते हैं कपिल शर्मा, हमेशा रहेगा मलाल]

इनकी लव स्टोरी आसान नहीं थीं क्यों उस समय जैकी पहले से ही किसी के प्रेम में थे। उनकी गर्लफ्रेंड अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने गई थी। उसके वापस आने पर उन्हें शादी करनी थी। ऐसे में आयशा ने एक दिन उनकी गर्लफ्रेंड को अपने और जैकी के प्यार के बारे में बता दिया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। जैकी श्रॉफ ने अपनी लम्बे समय से गर्ल फ्रेंड रही आएशा श्रॉफ से विवाह किया। उनकी एक बेटी कृष्णा और एक बेटा टाइगर श्रॉफ है। टाइगर फिल्म हीरोपंथी के जरिए बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं।


[@ सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें]

आया बदलाव
आयशा कहती हैं कि जैकी में उनकी खातिर कई बदलाव आए। शुरू में उनका पहनावा और बात करने का तरीका रफ था, लेकिन धीरे-धीरे ये पूरी तरह बदल गया। जैकी बताते हैं, ‘आयशा मेरे जीवन में किसी देवी की तरह आई थीं। उन्होंने मेरा जीवन संवार दिया। मुझे सभ्य बनाया और किसी से मिलने-मिलाने लायक भी।’


[@ अभिषेक ने उड़ाया सलमान का मजाक, एश्वर्या नहीं रोक पाई हंसी ]

रस्कार अवॉर्ड मिला
जैकी श्रॉफ ने फिल्म स्वामी दादा, हीरो, अंदर बाहर, युद्ध, तेरी मेहरबानियां, पाले खां, अल्लाह रख्खा जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उनकी फिल्में कर्मा, जवाब हम देंगे, काश, राम लखन, परिंदा, मैं तेरा दुश्मन, त्रिदेव, वर्दी, दूध का कर्ज, सौदागर, किंग अंकल, खलनायक, गर्दिश, त्रिमूर्ति, रंगीला काफी फेमस हुईं।

[@ एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में! ]

जैकी श्रॉफ को अपने फिल्मी करियर में कई सारे अवॉर्ड मिले हैं। जैकी श्रॉफ को पहली बार 1990 में फिल्म परिंदा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार अवॉर्ड मिला था। फिल्म 1942: अ लव स्टोरी और रामगोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला के लिए जैकी श्रॉफ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

[@ अभिषेक ने उड़ाया सलमान का मजाक, एश्वर्या नहीं रोक पाई हंसी ]

पिछले सालों में जैकी ने हैप्पी न्यू ईयर धूम 3 और ब्रदर्स जैसी फिल्में भी की हैं।

[@ PICS: रेखा के इस अंदाज को नहीं देखा तो क्या देखा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]