सखी री बसंत आयो!, श्रद्धा और उल्लास से किया ऋतुराज का स्वागत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 01 फ़रवरी 2017, 10:23 AM (IST)

जयपुर। ऋतुराज बसंत के आगमन का पर्व बसंत पंचमी बुधवार को श्रद्धा व उल्लास से मनाई जा रही है। इस दिन शहरभर में विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह में सैकड़ों युगल परिणय सूत्र में बंधेंगे। सरस्वती मंदिरों में पूजा अर्चना के जरिए ज्ञान की देवी की आराधना हुई। मां सरस्वती के अवतरण दिवस पर शहर की सभी शिक्षण संस्थाओं में माता की पूजा अर्चना की गई। स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गायत्री शक्तिपीठ पर बसंत पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान मां सरस्वती का पूजन कर गायत्री शक्तिपीठ पर बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लेकर शाम तक अखंड जाप का आयोजन शुरू हुआ। एक फरवरी को सुबह 8 बजे से गायत्री शक्तिपीठ पर 5 कुंडीय यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार शुरू हुए। जिसमें दीक्षा संस्कार, मुंडन संस्कार, विधारंभ संस्कार, विवाह संस्कार, पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, जन्मदिन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार आदि हो रहे हैं।

[@ राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]