सुरेंद्र बने ब्राहमण सभा के प्रधान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 31 जनवरी 2017, 7:14 PM (IST)

मंडी(बीरबल शर्मा)। मंडी सदर क्षेत्र की सदयाणा पंचायत ब्राहमण सभा का गठन गांव भटवाड़ में सदर इकाई प्रधान ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें सदयाणा इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें सुरेंद शर्मा को प्रधान, प्रकाश चंद शर्मा को महासचिव, गौरव शर्मा कोषाध्यक्ष, सलाहकार एनआर शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान प्रेम शर्मा चुना गया। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार प्रधान को दिया गया।
इसी बैठक में सभा की मातृ शक्ति के चुनावों में ममता शर्मा प्रधान, अनामिका शर्मा महासचिव, तरूणा शर्मा कोषाध्यक्ष, कृष्णा शर्मा सलाहकार, मीना शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया। शेष कार्यकारिणी का गठन प्रधान करेंगी। इस बैठक में जिला प्रधान गुण प्रकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस मौके पर ब्राहमण सभा के विस्तार उदेश्यों व उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में जिला की ओर से चंपा शर्मा, माया शर्मा, मंजुला शर्मा, मनोहर लाल गौड़, गिरिजा शर्मा, कृष्ण चंद, नरोतम शर्मा, प्रेम शर्मा, जगदीश कुमार, राम चंद्र शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, ममता शर्मा, विद्या देवी, राम चंद्र शर्मा, हेमराज, हिमा देवी आदि मौजूद रहे।

[@ ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]