मेरठ। मेरठ दक्षिण से पूर्व मंत्री और बसपा के प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी के विवादित बोल पर मेरठ देहात की खरखौदा थाना पुलिस ने मंगलवार को चुनावी आंचार संहिता का मामला दर्ज करा दिया है।
याकूब कुरैशी पर एक चुनावी जनसभा में भडकाऊ भाषण देने का आरोप है। थाने पर मुकदमा हैड कांस्टेबल सूरज त्यागी द्वारा पंजीकृत कराया गया है। जो मुकदमा अपराध संख्या 67/17 धारा 253 ए,/295ए/298/188/505 (2) भादवि व 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत है।
आपको बता दें कि एक जनसभा में हाजी याकूब ने आरएसएस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि वह पावर में आ गई तो अजान बंद हो जायेगी, नमाज होनी बंद हो जायेगी तथा वोट के अधिकार से भी वंचित होना पढ़ जायेगा।
उन्होंने कहा कि यह साजिश है कि हिंदुस्तान पर आरएसएस का कब्जा हो जाये। उन्होंने कहा कि यह सब साजिश की जा रही है कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाये।
[@ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]