तेलुगू और हिन्दी फिल्मों के निर्माता निर्देशक दसारि नारायण राव को सांस लेने में तकलीफ के कारण मंगलवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है और उनकी छाती की सर्जरी की जाएगी। दसारि को केआईएमएस कमिनेनी इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, 74 वर्षीय निर्माता निर्देशक की छाती का ऑपरेशन होना है। केआईएमएस के सीईओ और प्रबंध निदेशक बोलिनेनी भास्कर राव ने कहा, ‘फेफड़े और गुर्दे में संक्रमण के बाद दसारि नारायण राव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है और उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है। उनका डायलिसिस होगा और सीने की सर्जरी होगी।
[@ बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत]
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता ने 125 से अधिक फिल्मों का
निर्देशन और 50 अन्य फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों
में ‘प्रेमाभिषेकम’, ‘मेघसन्देशम’, ‘ओसे रामुलम्मा’ और ‘टाटा मानावडु’
जैसी फिल्में शामिल हैं। हिन्दी में उन्होंने जितेन्द्र, मौसमी चटर्जी,
राजेश खन्ना, शबाना आजमी, रेखा को लेकर कई फिल्मों का निर्देशन किया है।
हिन्दी में उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में हैसियत, ज्योति बने ज्वाला,
प्यासा सावन, आशा ज्योति, आज का एमएलए रामावतार, स्वर्ग नरक, यादगार, जख्मी
शेर, संतान, प्रेम तपस्या इत्यादि फिल्मों का निर्देशन किया। हिन्दी
फिल्मों में उनके पसंदीदा नायक जितेन्द्र रहे। उन्होंने हाल ही में
अभिनेत्री और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता पर एक बायोपिक बनाने की
योजना की घोषणा की थी।
[@ 2017: अभिनेत्रियों में इनका रहेगा वर्चस्व, बाकी सब पीछे]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]