जयपुर। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड की ओर से ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने नैगमिक सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) के तहत मंगलवार को सवाई मान सिंह अस्पताल को एम्बुलेन्स प्रदान की गई। पुष्पेन्द्र सिंह ने एम्बुलेन्स की चाबी अस्पताल के उप अधीक्षक जगदीश मोदी को दी गई।
[@ यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...]
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने बताया कि पावर ग्रिड
कारपोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड उत्तरी क्षेत्र-प्रथम ने अपने सामाजिक
दायित्व (सी.एस.आर.) पॉलिसी के तहत लगभग 10 लाख रुपए लागत की एक एम्बुलेन्स
सवाई मान सिंह अस्पताल को रोगियों की सेवार्थ दी गई है तथा प्रदेश में अब
तक पीजीसीआईएल ने 5 एम्बुलेन्स दी जा चुकी है।
[@ पर्यटकों को आकर्षित करेगी यह घाटी, नेचर से जुड़ सकेंगे पर्यटक]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]