सतीश महाना, सुहैल अंसारी, भगवती सागर समेत 53 ने कराया नामांकन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 31 जनवरी 2017, 11:36 AM (IST)

कानपुर। नामांकन के अन्तिम दिन से एक दिन पहले छह बार के विधायक सतीश महाना, पूर्व मंत्री भगवती सागर व निर्दलीय सहित 15 लोगों ने नामांकन कराया। कुछ लाव लश्कर के साथ पहुंचे तो कुछ सादगी से नामांकन कराया। हालांकि प्रशासन की सख्ती के चलते समर्थकों को नामांकन कार्यालय के आस-पास नहीं टिकने दिया।

तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया की समय सीमा खत्म होने के एक दिन पहले राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों व निर्दलीयों ने नामांकन कराया। भारतीय जनता पार्टी के सातवीं जीत के लिए सतीश महाना ने महाराजपुर व इसी क्षेत्र से अरूणा तोमर, शिवसेना के अंकुर पाण्डेय ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर नामांकन कराया। गोविन्दनगर से बसपा के निर्मल तिवारी, कांग्रेस के अम्बुज शुक्ला ने एसीएम सात व बिल्हौर से पूर्व मंत्री भाजपा के भगवती सागर सदर तहसील में नामांकन कराया। कैंट से बसपा के नसीम अहमद कांग्रेस के सुहैल अंसारी, एआईएमआईएम के हाजी रबिउल्लाह ने आर्य नगर से नामांकन कराया। इसके अलावा सात निर्दलीयों ने भी अपनी किस्मत अजमाने के लिए नामांकन पत्र भरा। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी भी पर प्रशासन की मुस्तैदी व वीडियोग्राफी देख समर्थक तितर-बितर हो गये। सभी दलों के समर्थकों को कलेक्ट्रेट के बाहर बैरीकेटिंग पर ही रोक लिया गया और प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि सोमवार को कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। आचार संहिता का उल्लघंन न हो सके इसके लिए बराबर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। अगर किसी भी प्रत्याशी के समर्थक आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गये तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।




[@ अब ATM से बगैर पिन और पासवर्ड के ही निकलेंगे पैसे]

अधिवक्ताओं ने किया विरोध
घाटमपुर के अधिवक्ता विजय शंकर पाण्डेय के विरोध में सोमवार को कचहरी के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी। जिसके बाद कुछ अधिवक्ता प्रत्याशियों का नामांकन कराने ज्यों ही कार्यालयों पर पहुंचे तो अधिवक्ता संघ ने विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन बाद में अधिवक्ताओं ने समझाबुझाकर उन्हें शांत कराया और नामांकन प्रक्रिया शुरू हो सकी।
शिवसेना ने ठोकी ताल।


भारतीय जनता पार्टी की अहम सहयोगी शिवसेना मुम्बई महानगर पालिका में अलग चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही कानपुर में शिवसैनिक विधानसभा चुनाव में ताल ठोक दिये। नामांकन के आखिरी दिन से एक दिन पहले महाराजपुर सीट से अंकुर पाण्डेय ने लाव-लश्कर के साथ नामांकन कराया। पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता ने मन बना लिया है कि इस बार धनुष तीर को ही मतदान करेगी।

[@ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]