सलमान के पसंदीदा निर्देशक के साथ ऋतिक की अगली फिल्म

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 जनवरी 2017, 10:51 PM (IST)

ऋतिक रोशन की हालिया प्रदर्शित फिल्म काबिल बॉक्स ऑफिस पर सोमवार तक लगभग 78 करोड का कारोबार करने में सफल हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा जबरदस्त सराहना मिली है। अब ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म पर ध्यान देने की तैयारी कर रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार ऋतिक रोशन की अगली फिल्म निर्देशक कबीर खान के साथ है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला करने जा रहे हैं। लंबे अरसे से ऋतिक रोशन और कबीर खान एक साथ काम करना चाह रहे थे लेकिन अपनी-अपनी फिल्मों में व्यस्त होने के कारण वे इसे संभव नहीं बना पा रहे थे। हालांकि कबीर खान अभी भी सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में व्यस्त हैं।

[@ क्या आपने देखी काजोल की बेटी की सेल्फी, बेहद...]

ऋतिक रोशन, कबीर खान और साजिद नाडियाडवाला की यह फिल्म इसी वर्ष फ्लोर पर जाएगी और आगामी वर्ष के मध्य तक प्रदर्शित होने की संभावना है। बॉक्स ऑफिस पर कबीर खान और ऋतिक रोशन का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और बतौर निर्माता साजिद नाडियाडवाला अब तक सबसे सफल निर्माता साबित हो रहे हैं। ऐसे में अभी से यह कयास लगा जा रहे हैं कि इस तिकडी यह अनाम फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होगी। वैसे अभी इस फिल्म की कहानी पर काम हो रहा है।

[@ इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]