करनाल। दहाड़ किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव गांव में खाट पंचायत करने का सिलसिला जारी है। खाट पंचायतों के माध्यम से किसानों को कर्ज मुक्ति दिलवाने तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने के पक्ष में किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
गत दिनों गांव गांव में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले निकाली गई कर्ज मुक्ति यात्रा के बाद खाट पंचायतों को भारी सफलता मिल रही है। गांव कतलाहेड़ी में सोमवार को आयोजित की गई खाट पंचायत की अगुवाई गांव की भाकियू इकाई के अध्यक्ष रणबीर सिंह कतलाहेडी व प्रचार मंत्री खेम सिंह राणा ने की। इस दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करके 3 मार्च को करनाल में आयोजित की जा रही प्रदेश स्तरीय दहाड़ किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए जोरदार सर्मथन भी दिया।
पंचायत में उपस्थित किसानों ने अपनी आवाज को बुलंद्व करते हुए नारा लगाया कि जो किसान को कर्ज मुक्त करेगा अब वो ही देश पर राज करेगा। खाट पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि किसानों के कर्ज मुक्ति के दिन अब वो दिन दूर नही जब किसान आर्थिक तौर पर आजाद होकर एक बार खुली हवा में सांस लेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के साथ साथ किसान मजदूर को कर्ज मुक्त करने के लिए आगे आना पड़ेगा। इसके लिए किसान लामबंद्व होकर आंदोलन के लिए आगे बढ़ रहे है। दहाड़ किसान पंचायत के सफल आयोजन के बाद केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को किसानों के हितों के लिए कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
खाट पंचायत में किसानों ने सवाल उठाया कि जब केंद्र की सरकारे धनी घरानों को कर्ज माफ कर सकती है तो आार्थिक तौर पर बेबस हो चुके किसान व मजदूरों को कर्ज मुक्त क्यों नही किया जा सकता। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सिंह मान, जयप्रकाश राणा, बीरबल शर्मा, महीपाल आर्य, अजमत सिंह, लाभ सिंह नम्बरदार, ईश्वर सिंह, रोशन, जोगिंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, नरेश राणा, ओम पंकाश मराठा, राजबल, पाल, धर्मपाल सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
[@ भ्रष्ट कर्मचारी के बारे में बताइये 5 लाख का इनाम पाइये ]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]