कलाल समाज ने किया करणी सेना का समर्थन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 जनवरी 2017, 4:19 PM (IST)

कोटा। फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ जयपुर में फिल्म शूटिंग के दौरान हुई मारपीट ओर हंगामे को अब क्षत्रिय कलाल समाज ने सही ठहराया है। साथ ही करणी सेना का भी समर्थन किया है। सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान समाज के लोगो ने कहा की जिस तरह से फिल्म में रानी पद्मावति ओर अलाउद्दीन खिलजी के प्यार को दर्शाया गया है वो सही नहीं है। इस फिल्म में रानी पद्मावति के किरदार को बेहद गलत तरिके से दर्शाया जा रहा है जिसको किसी भी हाल में बर्दाशत नहीं किया जाएगा ओर न ही इतिहास के साथ छेडछाड करने वाले दोषियो को बख्शा जाएगा। वहीं समाज के लोगो ने चेतावनी दी है। अगर फिल्म में फिर से रानी पद्मावति के नाम को बदनाम किया गया तो कलाल समाज सडको पर उतरेगा।

[@ यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]