विशाल डडलानी पत्नि से ले रहें तलाक! की प्राइवेसी की मांग

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 जनवरी 2017, 3:12 PM (IST)

बॉलीवुड की कई फिल्मों में सुपरहिट म्यूजिक दे चुके कंपोजर-सिंगर विशाल डडलानी इन दिनों एक खास वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। खबर उनकी नीजी जिंदगी से जुड़ी हैं। आई खबरों के अनुसार विशाल डडलानी जल्द ही अपनी पत्नी से तलाक लेने वाले है।विशाल की पत्नि का नाम प्र‍ियाली कपूर है। दोनों ने तलाक लेने की अर्जी दाखिल कर दी है।
विशाल और प्रियाली, दोनों काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। हालांकि विशाल का कहना है कि इन दूरियों के बाद वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं।
एक वेबसाइट से बातचीत में विशाल ने कहा कि, कई साल अलग रहने के बाद मैंने और प्रियाली ने यह फैसला लिया है। यह हमारा आपसी मामला है और हम इससे ज्यादा कुछ भी कहना नहीं चाहते।

[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]

अपनी एक स्टेटमेंट में विशाल ने यह भी कहा कि, हम दोनों के परिवारों के बीच भी कोई कड़वाहट नहीं है और सभी हमें सपोर्ट कर रहे हैं। हमारी विनम्र गुजारिश है कि इस मुद्दे पर ज्यादा चर्चा न की जाए और हमें प्राइवेसी दी जाए।

[@ PICS: रेखा के इस अंदाज को नहीं देखा तो क्या देखा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]