कर्मचारी संघ ने प्रारंभ किया जनसंपर्क अभियान

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 जनवरी 2017, 1:28 PM (IST)

सिरसा। सरकार के द्वारा पैसे की बर्बादी से हरियाणा का बजट खऱाब किया जा रहा है यह बात सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल ने कही। उन्होंने कहा कि जनता तक अपनी आवाज बुलंद करने के लिए जनसपर्क अभियान की शुरुवात कर जिले के गांवों में जत्था रवाना किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार वादा खिलाफी कर गलत नीति चला रही है जिसके लिए पूरे हरियाणा की जनता तक आवाज उठाई जाएगी और एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]