भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामचन्द्र नागर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 जनवरी 2017, 1:03 PM (IST)

बारां। भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के फलस्वरूप रामचन्द्र नागर करनाहेड़ा भाजपा का दामन छोडक़र कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने बताया कि कांग्रेस शासन के दौरान स्वीकृत तथा किसानों के लिए जीवनदायिनी कही जाने वाली परवन वृहद सिंचाई परियोजना के कार्य को शीघ्र प्रांरभ कराए जाने को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया द्वारा 28 जनवरी को ग्राम बराना से सहरोद तक जन जागरण पदयात्रा की गई थी। इस दौरान भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण भारतीय जनता पार्टी के रामचन्द्र नागर करनाहेड़ा भाजपा की सदस्यता छोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भाया द्वारा रामचन्द्र नागर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

[@ इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]