बद्रीनाथ की दुल्हनियां का टीजर: वरूण ने कहा खींच मेरी फोटो...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 जनवरी 2017, 12:39 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी। जी हां वरूण की अगली फिल्म का टीजर लॉन्च कर दिया गया है। क्या सोचने लगे आप कि, जुड़वा 2 का टीजर? अरे... रूकिए जनाब थोड़ा खबर पर गौर फरमाइए। वरूण की अगली फिल्म जुड़वा 2 से पहले बद्रीनाथ की दुल्हनियां है। जिसका टीजर जारी ​कर दिया गया। बद्रीनाथ की दुल्हनिया का पहला टीजर देखा आपने? नहीं चाहिए कोई बात नहीं हम आपको दिखाते है। लेकिन इससे पहले थोड़ा आप इसके बारे में पढ़ लें। कल खबर आ गई थी कि वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर करण जौहर की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टीजर आज सुबह रिलीज होने वाला है, और आपका इंतजार खत्म। इस टीजर को आलिया, वरुण और करण ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


[@ इन सितारों के लिए शो में तरसते हैं कपिल शर्मा, हमेशा रहेगा मलाल]

फोटो खिंचवाने पहुंंचे वरूण
वीडियो में वरुण धवन किसी स्टूडियो में फोटो खिंचवाने के लिए आए हुए हैं। लेकिन लगता है कि जिस स्टूडियो में वह फोटो खिंचवाने आए हुए हैं वह फोटोग्राफर कुछ ज्यादा ही नखरे वाला है। वरुण को फोटो के लिए सही पोज और सही एंगल देने के लिए फोटोग्राफर उन्हें बार-बार तंग कर रहा है। वरुण करीना कपूर और दीपिका पादुकोण की तस्वरों के बीच खड़े हुए हैं।


[@ PICS: रेखा के इस अंदाज को नहीं देखा तो क्या देखा]

नहीं है सीक्वल
फॉक्स स्टार स्टूडियो की तरफ से लाई जा रही धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म वरुण-आलिया की 2014 में रिलीज हुई फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया का सीक्वल बताई जा रही थी, हालांकि मेकर्स ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है। फिल्म में वरुण का नाम बद्रीनाथ बंसल उर्फ बद्री है।


[@ इन सितारों के लिए शो में तरसते हैं कपिल शर्मा, हमेशा रहेगा मलाल]

आलिया का एक भी शॉट नहीं
टीजर में आलिया का एक भी शॉट नहीं है। वीडियो में वरुण धवन किसी स्टूडियो में फोटो खिंचवाने के लिए आए हुए हैं। लेकिन लगता है कि जिस स्टूडियो में वह फोटो खिंचवाने आए हुए हैं वह फोटोग्राफर कुछ ज्यादा ही नखरे वाला है।

[@ 2017: अभिनेत्रियों में इनका रहेगा वर्चस्व, बाकी सब पीछे]

कहानी बिल्कुल अलग
फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग होने वाली है। पहली फिल्म की तरह इस सीक्वल को भी शशांक खैतान डायरेक्ट कर रहें हैं। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च 2017 को रिलीज होगी।

[@ इन सितारों के लिए शो में तरसते हैं कपिल शर्मा, हमेशा रहेगा मलाल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]