मैं कुछ भी सोच कर घर के अंदर नहीं गया था। घर में कदम रखा और बस खेलता चला गए और अब जीत गया। कुछ ऐसा कहना है बिग बॉस के विजेता मनवीर का। मनवीर बिग बॉस के सबसे अच्छे प्रतियोगी रहे। बहुत ही कम समय में उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। बिग बॉस के घर के अंदर मनवीर को कई लोग सहयोग भी कर रहे थे। इसका कारण है कि मनवीर से घर के कई प्रतियोगी से अच्छी दोेस्ती थी। इसके साथ ही इस बार का बिग बॉस विवादों से भरा रहा। एक ओर ओम स्वामी की करतूतें तो दूसरी ओर प्रियंका जग्गा का सलमान के साथ विवाद। ऐसे में शो के विजेता मनवीर कैसे बच सकते थे। जी हां मनवीर गुर्जर का भी शो विवादों से नाता रहा।
[@ सलमान ने बानी को ऐसा क्या कह दिया कि घरवालों को लगी मिर्ची]
स्वामी ओम का फेवर
इसमें कोई दो राय नहीं कि इस बार के सबसे विवादित अगर
कोई प्रतियोगी था तो वो है ओम स्वामी। घर के अंदर मनवीर ने स्वामी को
बहुत फेवर किया। इस दौरान स्वामी ओम का फेवर लेने का भी आरोप लग चुका है।
[@ यह टीवी एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस!]
पिता से अच्छे रिश्ते नहीं
बता
दें कि बिग बॉस के घर में आने के बाद मनवीर ने कहा था कि उनका अपने पिता
से रिश्ता बहुत अच्छा नहीं है। क्योंकि वो मनवीर की शादी करवाना चाहते थें
और वो शादी नहीं करना चाहते थे। हालांकि ये विवाद अब खत्म हो चुका है।
[@ सलमान ने बानी को ऐसा क्या कह दिया कि घरवालों को लगी मिर्ची]
नीतिभा से दोस्ती
मनवीर
की मां का जब निधन हुआ था तो मनवीर ने जिगरी दोस्त मोना की बजाय नीतिभा से
दोस्ती बढ़ा ली थी। इस वजह से उनके ग्रुप एम 3 की साख भी गिर गई थी जिस पर
मोना और मनु दोनों बहुत नाराज हो गए थे।
[@ सलमान ने बानी को ऐसा क्या कह दिया कि घरवालों को लगी मिर्ची]
साफ सफाई पर ध्यान नहीं
सेलेब्रिटी
घरवाले कई बार उनकी कैप्टेंसी के बारे में कह देते थे कि, वो घर में साफ
सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते थे। जो सदस्य घर में सो रहा होता था उसे
दंड भी नहीं देते थे।
[@ यह टीवी एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस!]
कई इल्जाम लगा
उन पर कई बार इल्जाम लगाया
गया कि वो अपने साथी मनु की परछाई हैं, लेकिन एक बार मॉल में जा कर सीधे
वोट मांगने के टास्क में जीत कर मनवीर ने इस बात को झुठलाया है। हालांकि घर
में उनकी इमेज आमतौर पर लड़ाई से दूर रहने वाले जैसी रही है।
[@ पहली बार.., प्रियंका ने लिया सलमान से पंगा, जानिए पूरी कहानी]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]