सचिन ने इसलिए लिया उसेन बोल्ट और रोजर फेडरर का नाम

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 जनवरी 2017, 11:39 AM (IST)

कोलकाता। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने रविवार को कहा कि देश के युवा भारत के खेल इतिहास के बारे में जानें, यह बहुत जरूरी है। सचिन ने कहा कि युवाओं को देश की पूर्व और मौजूदा खेल हस्तियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। सचिन ने यहां एक खेल संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद कहा कि एक ऐसा संग्रहालय होना बहुत ही अच्छी बात है, जिसमें सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि सभी खेल मौजूद हों। सचिन ने कहा, मैंने क्रिकेट के कुछ संग्रहालय देखे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में ब्रेडमैन संग्रहालय और लॉड्र्स में एमसीसी संग्रहालय। लेकिन दोनों ही सिर्फ क्रिकेट के संग्रहालय हैं। उन्होंने आगे कहा, इस संग्रहालय में विविध खेलों को शामिल किया गया है। इसमें टेनिस है, उसेन बोल्ट हैं और रोजर फेडरर भी हैं। यह खेल का एक संपूर्ण संग्रहालय जैसा है।

[@ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]

मैं चाहता हूं कि इस संग्रहालय में बड़ी संख्या में युवा आएं और देश के खेल इतिहास के बारे में जानें। खासकर भारतीय खेल इतिहास के बारे में, क्योंकि देश की प्रमुख खेल हस्तियों के बारे में जानना अहम है। सचिन ने आगे कहा कि हमारे यहां कितने ही विश्व स्तर के खिलाड़ी हुए। उनमें से कुछ अब जीवित नहीं रहे, लेकिन उन्होंने पदकों के रूप में देश को गौरवान्वित किया। हम उन्हें भूल नहीं सकते।

[@ ये हैं ‘द वॉल’ राहुल द्रविड की 10 लाजवाब पारियां जिनमें...]

अब वे जीवित नहीं है और हमारे सामने नहीं हैं। लेकिन वे हमारे दिलों में बसे हैं। और इससे वे हमारे दिलो-दिमाग में बने रहेंगे और हमें प्रेरित और उत्साहित करते रहेंगे। 6,700 वर्ग फुट क्षेत्रफल में निर्मित इस संग्रहालय में भारत के साथ दुनियाभर की खेल हस्तियों से जुड़ी चीजें संगृहीत की गई हैं।

इनमें ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले की 1970 में विश्व कप जीतने के दौरान पहनी गई शर्ट, भारतीय टेस्ट टीम के पहले कप्तान सी. के. नायडू के इलाहाबाद बैंक खाते की पासबुक, जिसमें 346 रुपए अब भी जमा हंै और देश के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद और अन्य शतरंज खिलाडिय़ों द्वारा हस्ताक्षरित चेस बोर्ड शामिल हैं।

[@ ये हैं ‘द वॉल’ राहुल द्रविड की 10 लाजवाब पारियां जिनमें...]

इस अवसर पर सचिन के अतिरिक्त भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, भारत के लिए एकमात्र ओलम्पिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, पैरालम्पिक-2016 में रजत पदक जीतने वाली गोला फेंक एथलीट दीपा मलिक और पैरालम्पिक में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया भी उपस्थित थे।

(IANS)

[@ ये हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और टॉप-5 गेंदबाज]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]