संस्थाएं सरकार पर आश्रित हो कर संगठन को दिव्यांग न बनाएं-बराला

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 जनवरी 2017, 09:40 AM (IST)

कैथल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाएं सरकार पर आश्रित हो कर संगठन को दिव्यांग न बनाएं। बल्कि सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने के लिए जन भागीदारी से सेवा के मिशन को निरंतर आगे बढाएं। सुभाष बराला रविवार को नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की जिला शाखा द्वारा स्थानीय अमरगढ गामड़ी में आयोजित निशुल्क कृत्रिम अंगों हेतू दिव्यांगों की पैमाईश तथा कृतिम अंग वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा शिविर में दिव्यांगों को पैमाईश के बाद नई तकनीक से बनाए गए कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा तथा ये लोग आम जीवन को सुगमता के साथ जीने के योग्य हो कर अपनी दिनचर्या को आसान बना सकेंगे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश व राजस्थान की सरकारों द्वारा प्रति दिव्यांग 5 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने से सेवा का भाव बदल जाता है तथा मानवीय संवेदनाएं जुडऩे से ऐसे शिवरों का महत्व और भी बढ जाता है। उन्होंने आज के आयोजन के लिए नारायण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये संस्थाएं प्रदेश व देश में विभिन्न स्थानों पर ऐसे शिविरों में कृत्रिम अंग वितरण का काम करके सही मायनों में पुण्य का काम कर रही है।

[@ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]