रांची में आज खुलेगा देश का पहला इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 जनवरी 2017, 08:38 AM (IST)

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आज देश के पहला इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन होने जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली व सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू शाम पांच बजे बैंक का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। रांची और रायपुर में एक साथ इस बैंक की शुरुआत की जा रही है।
चीफ पोस्ट मास्टर जेनरल अनिल कुमार ने इस संबंध में पत्रकारों को बताया कि देश का पहला पोस्ट पेमेंट बैंक रांची में खुल रहा है। झारखंड के 24 जिलों में एक-एक पोस्ट पेमेंट बैंक जल्द ही खोले जायेंगे। उदघाटन के बाद केंद्रीय मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों से बात भी करेंगे।

[@ Exclusive: कैसा रहेगा बजट सत्र ? नोटबंदी के बाद निगाहें बजट पर...!]

अनिल ने बताया कि इसमें दो तरह के सेविंग्स एकाउंट होंगे। रेगुलर सेविंग्स एकाउंट व बेसिक सेविंग्स अकाउंट। दोनों अकाउंट में अधिकतम एक लाख रुपये रखे जा सकेंगे। इसके अलावा बेसिक स्मॉल सेविंग्स अकाउंट भी होंगे। इस बचत खाते में 50 हजार रुपये तक रखे जा सकेंगे।
किसी तरह के दस्तावेज नहीं देने होंगे बेसिक स्मॉल सेविंग्स में रेगुलर सेविंग्स व बेसिक सेविंग्स खुलवाने के लिए आधार कार्ड व पैन कार्ड लगेगा। वहीं बेसिक स्मॉल सेविंग्स में किसी भी तरह के दस्तावेज नहीं देने होंगे। 100 रुपये में खाता खुलेगा। पोस्ट पेमेंट बैंक के खुल जाने से उपभोक्ताओं को कई फायदे होंगे। खाता खुलने से पैसे आसानी से ट्रांसफर हो सकेगा।

[@ दुनिया को कयामत के नजदीक लाए ट्रंप]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]