पटियाला। पंजाब में राजनीतिक पारा अपनी चार्म सीमा में है पटियाला के सभी उमीदवार एक दूसरे पर जम कर राजनीतक वॉर कर रहे हैं वहीँ आज पटियाला में कैप्टन अमरिंदर ने अपनी रैली के दौरान अपने संबोधन में अकाली व् आप पर जम कर सियासी तीर चलाये। मिडिया से बात करते हुए आप द्वारा सरवे रिपोर्ट को झूठा करार देते हुए उन्होंने इस पार्टी को झूठ का पुलंदा बताया। उन्होंने आप पार्टी को कड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो प्रचार करने के लिए बाहर के राज्यों से लोग बुलाये गए हैं वो पटियाला के लोगों से परिचित नहीं इसलिए पटियाला वासी उन्हें मुँह नहीं लगा रहे। उन्होंने अकाली उम्मीदवार जनरल जे जे सिंह पर वार करते हुए कहा कि पटियाला में कोई आधार नहीं इस लिए उनके बारे में कुछ कहना उचित नहीं समझता।
[@ Punjab Election : अपने ही अपनों को ले डूबेंगे]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]