बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही ‘काबिल’ में अपने अभिनय के लिए वाहवाही लूट रहे अभिनेता रोनित राय एक बार फिर से टीवी जगत में लौटने को तैयार बशर्त उनका टीवी चैनल उनके निर्णय को स्वीकार कर ले। हाल ही में दिए अपने एक ताजा साक्षात्कार में अनुभवी अभिनेता रोनित रॉय ने कहा कि वह टेलीविजन पर ‘अदालत’ के वकील के.डी. पाठक के रूप में लौटने के लिए तैयार हैं, लेकिन निर्णय चैनल अधिकारियों के हाथ में है।
[@ ये है ऐश्वर्या की सुसाइड की खबरों का सच ]
रोनित राय का धारावाहिक ‘अदालत’ अपने प्रदर्शन के पहले सत्र में पांच सालों
तक चला था। अदालत में रोनित रॉय ने वकील के.डी. पाठक की भूमिका निभाई थी।
गत वर्ष इस धारावाहिक का दूसरा सत्र प्रसारित किया गया था, लेकिन यह सत्र
उतना प्रभावी नहीं रहा था, जितना कि पहला सत्र रहा था। इसके बावजूद उनके
प्रशंसक तीसरे सत्र के लौटने की संभावना जता रहे हैं। इस बारे में रोनित ने
पिछले महीने संकेत दिए थे। वहीं रोनित ने रविवार को दोबारा कहा, अगर आप
‘अदालत 3’ चाहते हैं तो मैं तैयार हूं, लेकिन आप सोनी टीवी से पूछे। इसके
निर्माता ही अंतिम निर्णय लेंगे।
[@ PICS: रेखा के इस अंदाज को नहीं देखा तो क्या देखा]
शो के पिछले सत्रों का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हुआ था। इससे पहले रोनित ने ट्विटर पर लिखा, सोनी टीवी से मेरी बात हुई है और हम दोनों ही अदालत 3 वापस लाने के लिए उत्साहित हैं। इस खबर पर उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपना उत्साह साझा किया था। रोनित अभिनेता ऋतिक रोशन और अपने छोटे भाई रोहित रॉय अभिनीत ‘काबिल’ की सफलता से उत्साहित हैं। फिल्म भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर अब तक 52 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘चार दिन में 50 करोड रुपये। धन्यवाद।’
[@ क्या आपने देखी काजोल की बेटी की सेल्फी, बेहद...]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]