गाय की पूजा पूरे ब्रह्मांड की पूजा के समान : माहेश्वरी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 29 जनवरी 2017, 7:40 PM (IST)

राजसमंद। महासतियों की मादड़ी के श्री कृष्ण गोशाला परिसर में रविवार को दोपहर बाद छठा पाटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर पर हवन, ध्वजा, गो पूजन का वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने भी शिरकत की। दोपहर बाद मंत्री माहेश्वरी श्री कृष्ण गोशाला परिसर पहुंची। वहां मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बाद में उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर जाकर भगवान के दर्शन कर महा आरती की और गोशाला में गो पूजन किया गया। गाय माता की पूजा की।

इस मौके पर मंत्री माहेश्वरी ने कहा कि गाय के अंदर सैकड़ों देवी-देवताओं का निवास होता है। गाय की पूजा पूरे ब्रह्मांड की पूजा के समान है। गोशाला में सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए एवं भामाशाह के रूप में आगे आना चाहिए। इससे पूर्व गोशाला के संयोजक जगदीश लड्डा ने शॉल ओढक़र एवं उपरणा से स्वागत किया।

[@ वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!]

समारोह की अध्यक्षता छापरवाले हनुमान मंदिर के महंत डॉ. बलराम महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि रोकडिय़ा हनुमान मंदिर के संत मौनी महाराज थे। समारोह में मंत्री माहेश्वरी ने गोशाला में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

[@ लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]