पुलिस वाला कैसे बना 50 हजार का इनामी बदमाश?

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 29 जनवरी 2017, 7:11 PM (IST)

आगरा। एक कहावत है, जैसा खाएं अन्न, वैसा रहे मन, जैसा पीयें पानी, वैसी बोले वाणी। ठीक इसी कहावत की तरह उत्तर प्रदेश में एक पुलिस वाला अपराधियों के बीच रहते हुए अपराध की दुनिया के दलदल में धंसता चला गया।

बीती रात इस पुलिस वाले गुंडे को यूपी एसटीएफ ने दबोच लिया। इस वर्दी वाले गुंडे का नाम है देवेंद्र जाट। इस पर 50000 रुपए का इनाम है। देवेंद्र जाट पर 34 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

देवेन्द्र यूपी पुलिस में 1997 बैच में सिपाही के रूप में भर्ती हुआ था। आपराधिक गतिविधियों के कारण 2007 में उसे नौकरी से हटा दिया गया। उसके बाद से तो देवेंद्र जाट को अपराध करने की खुली छूट सी मिल गई और एक के बाद एक धड़ाधड़ हत्या, लूट, डकैती की कई वारदातों को अंजाम देता रहा।

अंतरराज्यीय बदमाश बन गया


एसटीएफ ने शनिवार देर रात देवेंद्र जाट को आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या, लूट के 34 से अधिक केस आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, फरीदाबाद, मध्यप्रदेश और दिल्ली में दर्ज हैं।

कब कहां से क्या लूटा


सन 2008 में
फिरोजाबाद के सिरसागंज से 550 किलोग्राम चांदी लूटी
मथुरा के महावन से 500 ग्राम सोना लूटा
सन 2009 में
आगरा की सूर्यनगर कालोनी से 50 किलोग्राम चांदी लूटी
सन 2011 में
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ट्रक ड्राइवर, खलासी का मर्डर किया और चीनी लूटी
सन 2014 में
हाथरस के थाना सिकंदराराऊ में बर्तन कारोबारी से 44 लाख रुपए लूटे
सन 2015 में
हाथरस में मसाला कारोबारी से 11 लाख रुपए लूटे
आगरा के कगारौल थाना क्षेत्र में पशु व्यापारी से 50 लाख रुपए लूटे
सन 2016 में
मथुरा में बस स्टैंड पर, गुटका व्यापारी से 7 लाख रु. लूटे।
महाराष्ट्र में पशु व्यवसायी से 50 लाख रुपए लूटे, गैंग के साथियों में पैसा बंटवारे पर झगड़ा, दो साथियों सोनू और दिन्नू को मारकर नहर में फेंका।

[@ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]