हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर कस्बे में पुलिस ने नकली
नोट चलाते हुए एक युवक आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से
20 रुपए के करीब 17 नोट बरामद किए हैं।
युवक एक परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए गया तो इसने यह
नकली नोट वहां चलाने का प्रयास किया जिस पर शक होने के कारण दुकानदार ने पुलिस को
सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। युवक
के पास इतने सारे नकली नोट कहां से आए यह जांच का विषय है इसके लिए अब इस मामले की
जांच एसटीएफ, एलआईयू इंटेलिजेंस विभाग व लोकल पुलिस कर रही है।
[@ UP ELECTION: आने वाले समय में अखिलेश की चुनौतियां]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]