हाइवे पर लूट करने वाले 10 डकैत गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 जनवरी 2017, 7:53 PM (IST)

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर पुलिस ने एक्सप्रेस हाइवे पर लूट करने वाले दस डकैतों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने पूछताछ के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।

एसपी ग्रामीण सुजाता सिंह ने बताया कि गश्त पर निकली थाना जेवर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अशरफ पुत्र अतर अली, नजरे आलम पुत्र नसीर, शौकत पुत्र सुभराती, हसनैन पुत्र इब्राहिम, यूनुस पुत्र सगीर अहमद, याकूब पुत्र शहीद, वाहिद पुत्र शाहिद, युसूफ पुत्र सबीर, देवेंद्र पुत्र कमल सिंह व दीपचंद पुत्र जलसिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूट में प्रयोग होने वाली टाटा 709, चार देशी तमंचे, चार चाकू, सबौता गांव से लूटा हुआ 50 कुंतल धान, डकैती में प्रयोग होने वाले आलानकब बरामद किया है।



[@ मिलिये 94 साल के पंचम सिंह से, जिनसे कांपता था चंबल]


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया है कि इन लोगों ने गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा व राजस्थान के कई जिलों में लूटपाट व डकैती डाली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मेवाती प्रजाति के हैं। पकड़े गये बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर भी लूट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

[@ EXCLUSIVE: ये कैसा राष्ट्रवाद है...परिवारवाद के आगे फेल है सभी...! ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]