किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी फरार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 जनवरी 2017, 6:30 PM (IST)

चित्रकुट/ महोबा | उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बारात देखते समय दरवाजे से घसीट कर किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) जितेंद्र दुबे ने शनिवार को कहा, घटना 25 जनवरी की देर शाम की है। कुंहडोरा गांव में एक 15 साल की किशोरी अपने घर के दरवाजे में खड़ी बारात देख रही थी, उसी समय पड़ोस का युवक कल्लू उसे घसीट कर अपने घर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
सीओ ने बताया, पीड़िता के पिता की तहरीर पर शनिवार को मामला दर्ज कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने बताया, आरोपी युवक फरार है, उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

आईएएनएस

[@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]