भरतपुर। नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रणेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने शनिवार को भरतपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
नशा मुक्ति भारत आंदोलन की राष्ट्रीय यात्रा पर अलवर से आगरा जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 के सारस चौराहे पर पाटकर ने कहा कि राजनेताओं, पुलिस तथा शराब माफियाओं के गठवंधन से आमजन लगातार नशे की गिरफ्त में जकड़ता जा रहा है। साथ ही राजनीतिक लोग अपने स्वार्थों के लिए शराब माफिया का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने राजस्थान की मुख्यमंत्री पर संवादहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे आमजन से जुड़ी किसी भी समस्या पर बात ही नही करना चाहती हैं।
[@ यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां]
पाटकर ने देश में लागू की गई नोटबंदी की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि इससे
देश का 60 प्रतिशत आमजन त्रस्त है और छोटे-छोटे काम धंधों में लगे लोग इससे
बर्बाद हो गए। उन्होंने बताया कि जिस काले धन को निकाले जाने की बात कही
गई उसका कहीं कोई अता-पता तक नहीं है और प्रधानमंत्री इस बारे में कोई जवाब
देने को तैयार नहीं हैं।
[@ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]