जिले में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं से कांग्रेस में रोष

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 जनवरी 2017, 4:06 PM (IST)

बूंदी। जिला कांग्रेस ने शनिवार को जिलाध्यक्ष सी.एल.प्रेमी के नेतृत्व में करवर के पिपरवाला में 8 साल की मूक बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दुष्कर्म के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पीडि़ता के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने कीचेतावनी दी है। ऐसा न होने पर कांग्रेस द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर अनशन व आंदोलन किया जाएगा।

[@ नाग ने लिया बदला या ओझा के चक्कर में गई जान]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]