कुष्ठ रोग के संबंध में होगी बैठकें

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 जनवरी 2017, 2:48 PM (IST)

सोलन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी को जिले की सभी पंचायतों में ग्रामसभा की बैठक आयोजित की जाएंगी। इस बैठक में ग्रामवासियों को कुष्ठ रोग की पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त सोलन राकेश कंवर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामसभा की इन बैठकों में ग्राम पंचायत प्रधान लोगों को कुष्ठ रोग से संबंधित एक शपथ दिलवाएंगे तथा एक संदेश के माध्यम से कुष्ठ रोग की पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग का पूर्ण उपचार संभव है तथा लोगों को इस बारे में पूरी तरह जागरूक कर रोग के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। इस संबंध में सभी पंचायत प्रधानों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

[@ Beas Tragedy : अब तक सबक नहीं सीख पाया Himachal]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]