भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगी विद्यार्थी परिषद

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 जनवरी 2017, 1:09 PM (IST)

कानपुर। यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत दर्ज कराने व सरकार बनाने में विद्यार्थी परिषद अहम भूमिका निभाएगी। पार्टी नेताओं के साथ शुक्रवार को अखिल विद्यार्थी परिषद की बैठक में चुनाव रणनीति को लेकर जिम्मेदारी तय की गई है। प्रत्येक विधानसभा की मॉनीटरिंग के साथ प्रचार वाहनों की सक्रियता देखने की जिम्मेदारी विद्यार्थी परिषद देखेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों व विधानसभा में होने वाले चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी विद्यार्थी परिषद को मिली है। लखनऊ में कानपुर व ब्रज प्रांत के कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में यह तय करते हुए प्रत्येक विधानसभा में चार-चार परिषद के कार्यकर्ताओं को देखरेख के लिए लगाया गया है। यह सभी हर विधानसभा में दी गई चार मोटर साइकिल से कार्यकर्ताओं की चुनावी सक्रियता की मॉनीटरिंग करेंगे। इसके अतिरिक्त वीडियो प्रचार रथ इन्हीं के नेतृत्व में चलाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में 35 से अधिक चुनावी बैठक परिषद के कार्यकर्ता द्वारा की जाएगी। इस दौरान प्रत्याशी के क्षेत्र में फीडबैक की रिपोर्ट भी तैयार करेंगे।
परिषद कार्यकर्ताओं के इन सभी कार्यों की निगरानी परिषद प्रमुख द्वारा की जाएगी।

[@ UP ELECTION: पश्चिमी उप्र से निकलेगी जीत की राह]


बैठक में ब्रज बहादुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री उ.प्र./उत्तराखण्ड धर्मपाल, अखिल भारतीय प्रकाशन एवं प्रशिक्षण प्रमुख मनोज कांत, प्रांत संगठन मंत्री विजय, सत्याभान के साथ दोनों प्रांत से आए 500 से अधिक परिषद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[@ पुल नहीं तो वोट नहीं, 2 दर्जन गांव के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का एेलान ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]